Search

 
 
 

रांची: मारवाड़ी युवा मंच का 41वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम

 
Ranchi: मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 41वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर 7 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित की गई. सभी अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम हुआ. तिरुपति बालाजी मन्दिर के समक्ष 250 लोगों के बीच भोजन एवं मिठाई का वितरण किया गया. सदर अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. सेवा सदन अस्पताल में नवजात शिशुओं के माताओं के बीच नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट का वितरण किया. हरमु रोड स्थित रांची गौशाला न्यास मे गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें गुड़ रोटी, हरी सब्जी एवं ताज़ा घास खिलाकर गौ वंश की सेवा का पुण्य प्राप्त किया. ऑक्सीजन पार्क के समक्ष डी-क्लब (निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर) एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया. जांच शिविर मे लगभग 50 लोगों निशुल्क रक्तचाप, मधुमेह एवं वजन जांच का लाभ उठाया. सेवा सदन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें छह लोगों ने रक्तदान किया. इसे भी पढ़ें – महाकुंभ">https://lagatar.in/vhps-conference-starts-today-in-maha-kumbh-discussion-will-be-held-on-wakf-sanatan-board-kashi-mathura-and-places-of-worship-act-1991/">महाकुंभ

में आज से विहिप का सम्मेलन, वक्फ-सनातन बोर्ड, काशी-मथुरा सहित प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट,1991 पर होगा मंथन
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही