Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सुपोषित, साक्षर व सशक्त झारखंड थीम पर हुआ कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Subham Kishor Ranchi : पोषण माह 2023 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) द्वारा मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में सुपोषित झारखंड, साक्षर झारखंड, सशक्त झारखंड थीम पर कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर निदेशक समाज कल्याण शशि प्रकाश झा, अपर सचिव समाज कल्याण अभिनंदन अम्बष्ट, उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची रवि शंकर मिश्रा, डीपीएम जेएसएलपीएस दिव्यदीप सिंह एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए.

अन्नप्रासन्न और गोद भराई का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन का आयोजन किया गया. शशि प्रकाश झा, दिनेश कुमार यादव एवं अभिनंदन अम्बष्ट ने बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया. साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गयी. गर्भवती महिलाओं को पोषण युक्त भोजन से संबंधित सामग्री प्रदान करते हुए आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित रूप से आंगनबाड़ी और चिकित्सकों से परामर्श लेते रहने को कहा. कार्यक्रम के दौरान परियोजनावार उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया.

पोषण के लिए मिलेट्स का उपयोग करें

शशि प्रकाश झा ने अपने संबोधन में पोषण के लिए मिलेट्स का उपयोग करते हुए दिनचर्या में इसे शामिल करने की बात कही. बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से लाभ लेने को कहा. अभिनंदन अम्बष्ट एवं दिनेश कुमार यादव ने भी मिलेट्स की महत्ता पर जोर देते हुए अपने खान-पान में ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की बात कही.

सेविकाएं और पर्यवेक्षिका जिन्हें किया गया सम्मानित

माहेश्वरी पाहन, किरण कुमारी, किलघेरो एक्का, स्टेला कुजूर, अनिमा खलखो, कौशल्या देवी, कौशिला देवी, फबिओला लकड़ा, दीपिका रानी, सुमित्रा देवी, संगीता कुमारी, पविता देवी, रुक्मिणी देवी, गीता रानी, रुखसाना खातून, नीलम बेक, सोनी तिग्गा एवं किरण झा. कार्यक्रम के दौरान जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह के द्वारा तैयार किये गये खाद्य उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया था. सभी विशिष्ट अतिथि ने स्टॉल का जायजा लेते हुए खाद्य उत्पादों का स्वाद लिया और खाद्य उत्पादों के गुणवत्ता और स्वाद से काफी प्रभावित हुए एवं स्टॉल से खरीदारी भी की. इसे भी पढ़ें – सोरेन">https://lagatar.in/if-soren-family-is-special-then-jmm-should-pass-the-bill-from-the-assembly-and-send-it-to-the-centre-pratul/">सोरेन

परिवार खास है तो विधानसभा से विधेयक पारित कर केंद्र को भेज दे झामुमो : प्रतुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही