Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः यूसीसी और मणिपुर की घटना का विरोध, दिल्ली में 6 अक्टूबर को जुटेंगे आदिवासी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: दिल्ली में 6 अक्टूबर को देशभर के आदिवासी समाज का जुटान होगा. जंतर-मंतर के समक्ष यूसीसी और मणिपुर की घटना के विरोध में आदिवासी समाज को लोग विरोध-प्रदर्शन करेंगे. इसे लेकर करमटोली के धुमकुड़िया भवन में बैठक के बाद आदिवासी समन्वय समिति ने पीसी दी. इसमें दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर तैयारियों की जानकारी दी गई. इस मौके पर समिति के देवकुमार धान ने कहा कि ये दोनों कानून अगर लागू हुए तो आदिवासियों की प्रथाएं खत्म हो जाएंगी. सीएनटी-एसपीटी एक्ट भी खत्म हो जाएगा. वहीं उन्होंने मणिपुर हिंसा को लेकर भी विरोध जाहिर किया. कहा कि वहां लगातार हत्या हो रही हैं और वहां के मुख्यमंत्री को अबतक हटाया नहीं गया है. इसे पढ़ें- जारी">https://lagatar.in/new-rules-for-private-security-agencies-of-jharkhand-released/">जारी

हुई झारखंड के प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई नियमावली
इस मौके पर प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि आदिवासी समन्वय समिति विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगा. यूसीसी कानून लागू हुआ तो आदिवासीयों के सारे कानून और प्रथाएं खत्म हो जाएंगी. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समाज की ओर से आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज भी आदिवासी समाज के लोग दतुवन बेचकर परिवार चला रहे हैं. कुर्मी और आदिवासियों को लड़वाकर विभिन्न दलों के नेता राजनीति कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-भारत-कनाडा">https://lagatar.in/s-jaishankar-to-meet-us-secretary-of-state-amid-india-canada-dispute/">भारत-कनाडा

विवाद के बीच  एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात  
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही