Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: बिलकिस बानो मामले को लेकर प्रदर्शन, सजा माफी का विरोध

Advertisement
Advertisement
Ranchi:  बिलकिस बानो के बलात्कारी और उनके परिवार के हत्यारों की सजा माफी के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारत की वर्तमान स्थिति मोदी सरकार की मानसिकता की झलक दिखला रही है. 15 अगस्त के मौके पर लाल किले से महिला सम्मान का भाषण देने के बाद ही गुजरात दंगे में बिलकिस बानो के बलात्कारी और उनके परिवारजनों के हत्यारों को सम्मानित कर जेल से रिहा कर कर दिया गया. यह सिर्फ एक घटना नहीं है. इस फैसले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी की मानसिकता झलकती है. इसे भी पढ़ें–झारखंड">https://lagatar.in/cabinet-under-the-chief-ministers-village-self-employment-generation-scheme-now-government-semi-government-private-organizations-elected-and-pre-elected-public-representatives-will-also-become/">झारखंड

पुलिस के जवानों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने को लेकर विधायक अनूप सिंह ने सीएम का जताया आभार

प्रदर्शन में ये रहीं मौजूद

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकार महिला विरोधी है. महिला सुरक्षा के नाम पर यह पूरी तरह से महिला विरोधी कामों को और अपराधों को बढ़ावा देना का काम कर रही है. तभी अपराधियों को रिहा कर रही है. विरोध प्रदर्शन में शांति सेन, एती तिर्की, अलमा खलखो सुषमा गाड़ी, नौरीन अख्तर, अनीता, चांदमणि टोप्पो, माधुरी, सलीमा खातून, ऐपवा की जिला सचिव नंदिता भट्टाचार्य शामिल थीं. BBMKU">https://lagatar.in/bbmku-the-examination-board-will-take-a-decision-on-the-dispute-of-writing-answers-in-urdu/">BBMKU

: उर्दू में उत्तर लिखने के विवाद पर परीक्षा बोर्ड लेगा निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही