Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान

Ranchi: रांची जिले में अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को अफीम की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी जा रही है. सोमवार को नामकुम थाना के बूटियो गांव में जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची से संबंद्ध कला दलों द्वारा नाटक का मंचन किया गया. ग्रामीणों को बताया गया कि अगर उन्हें कहीं भी मादक पदार्थ या अफीम की खेती की जानकारी मिलती है, तो वे टोल फ्री नंबर 112 पर इसकी सूचना दे सकते हैं. जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-france-dinner-with-president-macron-this-evening-will-go-to-america-on-february-12/">पीएम

मोदी फ्रांस रवाना, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ डिनर आज शाम, 12 फरवरी को अमेरिका जायेंगे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही