Search

 
 
 

Ranchi : अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जन जागरूकता अभियान, डीसी-एसएसपी ने रवाना किए आठ वाहन

Ranchi :  जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि अफीम की खेती करने  व जमीन उपलब्ध कराना एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है. इसमें 20 वर्ष तक की सजा अथवा आजीवन कारावास एवं जुर्माने तक का प्रावधान हो सकता है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपिल किए कि अधिक मुनाफा कमाने के लालच में अफीम की खेती न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को अपनी जमीन लीज या पट्टे पर दे.
 
जागरूकता वाहन
  • अफीम की अवैध खेती के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की पहल
  • अफीम की खेती से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति किया जाएगा जागरुक

Ranchi :   जिले में अफीम की अवैध खेती पर प्रभावी रोकथाम लगाने और लोगो को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की. इस अवसर पर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मोरहाबादी मैदान से आठ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

 

इस मौके पर जिला प्रशासन ने बताया कि जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में जाएगा और लोगों को अफीम की अवैध खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय नुकसान को बताएगा. इस दौरान अफीम की खेती एवं इसके अवैध कारोबार से दूर रहने की अपील की जाएगी.

 

अफीम की खेती पर 20 साल की जेल

जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि अफीम की खेती करने  व जमीन उपलब्ध कराना एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है. इसमें 20 वर्ष तक की सजा अथवा आजीवन कारावास एवं जुर्माने तक का प्रावधान हो सकता है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपिल किए कि अधिक मुनाफा कमाने के लालच में अफीम की खेती न करें और न ही किसी अन्य व्यक्ति को अपनी जमीन लीज या पट्टे पर दे.

 

अफीम की खेती की सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गोपनीय 


अफीम की खेती से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस प्रशासन को देने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा. वहीं उनका नाम, पता और पहचान गोपनीय रखा जाएगा. इस अभियान के तहत, लोगों को बताया जाएगा कि अफीम की खेती और व्यापार में शामिल लोग और वे लोग जिनके खिलाफ पुलिस ने ऐसे मामलों में चार्जशीट दाखिल की है पर निगरानी रखी जा रही है. अफीम की खेती में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, अफीम की खेती से अर्जित धन एवं परिसंपत्तियों के विरुद्ध  कार्रवाई की जाएगी. क्रेता-विक्रेताओं के विरुद्ध भी  कार्रवाई की जाएगी.

 

अफीम की खेती से जमीन की उर्वरता और जल स्रोतों पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव

जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को अफीम की खेती के पर्यावरणीय दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया जाएगा. बताया जाएगा कि इससे भूमि की उर्वरता एवं उपजाऊ क्षमता प्रभावित होती है. तालाब, नदी एवं कुआं जैसे जल स्रोतों के दूषित होने का खतरा बना रहता है. इससे बने उत्पादों का सेवन मानव जीवन एवं स्वास्थ्य पर गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव डालता है. नशे की लत से विशेषकर युवा पीढ़ी प्रभावित होती है, जिससे परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही