Search

 
 
 

रांचीः HEC परिसर में शुक्रवार को रहा 'जनता कर्फ्यू', दुकानदारों ने किया प्रदर्शन

 

बाजार से अधिक राशि वसूलने के विरोध में बंद रहीं सभी दुकानें, साप्ताहिक बाजार भी रहा बंद

Ranchi: साप्ताहिक बाजार में तय दर से अधिक राशि वसूलने के विरोध में एचईसी परिसर में जनता कर्फ्यू रहा. इस दौरान परिसर के सभी दुकान बंद रहे. शालीमार का साप्ताहिक बाजार भी बंद रहा. इस दौरान एचईसी फुटपाथ विक्रेता संघ के बैनर तले दुकानदारों ने धुर्वा थाने के प्रदर्शन किया. थाना प्रभारी को निलंबित करने, ठेकेदार की गिरफ्तारी और फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग की गई. वार्ड 39 के निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि यह जो जनता कर्फ्यू आप देख रहे हैं... उससे यह प्रतीत होता है कि यह कोई पॉलिटिकल मामला नहीं है. यह सामाजिक मामला है, और यह गरीबों की आवाज है, जो ठेकेदार और थानेदार के खिलाफ है. उस ठेकेदार पर तुरंत कार्रवाई होना चाहिए. वार्ड 37 के निवर्तमान पार्षद आनंद मूर्ति उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि इसका पॉलिटिकल रंग नहीं दिया गया है. हम लोग उसे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं जहां पर हर दिन जब कमाने-खाने वाले लोग है. जब उनके साथ अत्याचार होता है तब लोग मेरे पास आते हैं. अगर हम उनका साथ नहीं देंगे तो कौन देगा. [caption id="attachment_853964" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/webform7-2.jpg"

alt="" width="720" height="406" /> शालीमार बाजार की महिला विक्रेता विरोध जताती हुईं[/caption] इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-march-on-saturday-demanding-elections-through-ballot-paper/">रांचीः

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर मार्च शनिवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही