Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : हर माह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय होगी जनसुनवाई, मंत्री रहेंगे मौजूद

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रत्येक माह सोमवार को जनसुनवाई की जायेगी. इसमें सरकार में शमिल कांग्रेस कोटे के मंत्री मौजूद रहेंगे. यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में लिया गया. बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता एवं बदल पत्रलेख मौजूद थे. जनसुनवाई को लेकर लिए गये निर्णय में प्रत्येक मंत्री प्रत्येक माह सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठ कर जनसुनवाई करेंगे, जिसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, संबंधित जिले के कार्यकारी अध्यक्ष, जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी को भी दिया जाना है.

प्रत्येक मंत्री हर माह दो-दो जिलों में जनसुनवाई करेंगे

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंत्री हर माह दो-दो जिलों में जनसुनवाई करेंगे. साथ ही कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को विधानसभा क्षेत्र का कार्य भी सौंपा गया है, जिसमें हर माह एक विधानसभा में जनसुनवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई, जिसमें तय हुआ कि सभी नेता डुमरी विधानसभा में गठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभायेंगे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/ias-sushant-gaurav-became-the-sports-director-of-jharkhand/">झारखंड

के खेल निदेशक बने आईएएस सुशांत गौरव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही