Search

 
 
 

रांची : सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाये जा रहे डायल 112 के क्यूआर कोड

 
 Ranchi : डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर महिला सुरक्षा, एटीएम संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया  गया है. इस क्रम में रविवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में क्यूआर कोड को सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया गया.

क्यूआर कोड  ऑटो, ई-रिक्शा ,बसों पर चिपकाया जा रहा है

क्यूआर कोड को जिले के सभी ऑटो, ई-रिक्शा और नगर निगम की सभी बसों पर चिपकाया जा रहा है. जिसे महिलाएं आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी. इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साइबर अपराध की सूचना और शिकायत के लिए क्यूआर कोड बनाया गया है, जिसे शहर के सभी एटीएम में चिपकाया जायेगा.

इसे स्कैन कर डायल-112 में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे लोग

आमजन आसानी से आवश्यकता पड़ने पर इसे स्कैन कर डायल-112 में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. क्यूआर कोड की व्यवस्था के माध्यम से डायल-112 को और अधिक प्रभावी बनाया गया है. जिससे लोग आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और उनको त्वरित सहायता मिल सके.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही