Search

 
 
 

रांची : DSPMU में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 
Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंवेरोमेंटल स्टडीज में अमृत महोत्सव के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थी  इस प्रतियोगिता में शामिल हुए. ऑनलाइन चयन के माध्यम से अंतिम रूप से 15 प्रतिभागियों को समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि वर्तमान नई शिक्षा नीति सही तौर पर बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की सोच की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय निरंतर इस सोच के पक्षधर रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आगामी कार्यक्रमों में खेल से संबंधित विद्याओं की सूची बनाई जा रही है. विजेता प्रतिभागी अनुराग, श्यामल कुमार, आशमा परवीन, अविनाश और संजना रहे. इसे भी पढ़ें–आदिवासियों">https://lagatar.in/tribals-are-being-misled-in-the-name-of-religion-central-sarna-committee/">आदिवासियों

को धर्म के नाम पर किया जा रहा भ्रमित- केंद्रीय सरना समिति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही