Search

 
 
 

रांची : राहुल गांधी सात को आयेंगे, गुमला के बसिया में करेंगे चुनावी सभा

 
  • राहुल के साथ मंच पर चौथे चरण के इंडिया गठबंधन के सभी चारों प्रत्याशी रहेंगे
  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन भी मंच पर रहेंगी मौजूद
Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सात मई को झारखंड आयेंगे. राहुल गांधी गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रथम चरण वाले चुनाव के सभी चार इंडिया प्रत्याशी राहुल के मंच पर मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही राहुल गांधी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे. चौथे चरण के प्रत्याशियों में लोहरदगा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा, पलामू से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां और सिंहभूम की झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी आदि मंच पर मौजूद रहेंगी. राहुल गांधी के पूरे दौरे का कार्यक्रम एसआईसीसी को अंतिम रूप देने में जुटी है. शनिवार की सुबह तक यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को आ सकता है. राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दो दिनों में लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में मैराथन बैठक कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें : रातू">https://lagatar.in/pm-modi-received-grand-welcome-at-ratu-road-chowk-slogans-of-modi-modi-were-raised/">रातू

रोड चौक पर पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, लगे मोदी मोदी के नारे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही