Search

 
 
 

रांची रेलमंडल-डीआरयूसीसी की बैठक, व्यापार जगत की मांगों पर चर्चा

 
Ranchi : रांची रेलमंडल के डीआरयूसीसी की बैठक शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डीआरयूसीसी प्रतिनिधि नवजोत अलंग शामिल हुए. उन्होंने व्यापार जगत की मांगों पर प्रमुखता से चर्चा की और यात्री सुविधा से जुड़े कई सुझाव भी दिये. सुझावों में मुख्यतः रांची बनारस एक्सप्रेस का विस्तार लखनऊ तक करने, रांची से योगनगरी ऋषिकेष के लिए साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन शुरू करने, रांची-कामाख्यां को सप्ताह में दो दिन करने, रांची-चोपन एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक करने, सप्ताह में एक दिन झारखंड स्वर्ण जयंती का परिचालन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा होकर करना शामिल है. श्री अलंग ने रांची और हटिया से परिचालित होनेवाली ट्रेनों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इसी प्रकार रांची कामाख्या ट्रेन के पुराने बेडरोल को नये में परिवर्तित करने के साथ ही उन्होंने रांची स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पंखे लगाने, अनंतपुर की ओर अधिष्ठापित स्वचालित सीढी को जल्द शुरू करने और रांची व हटिया स्टेशन से सिटी बसों का परिचालन शुरू करने की बात भी कही, जिसपर डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने समुचित कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया. इसे भी पढ़ें : दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही