Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

447 करोड़ खर्च कर रांची रेलवे स्टेशन का होगा रिडेवलपमेंट, 12 को पीएम करेंगे शिलान्यास

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री के हाथों देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाना है. वहीं कई योजनाओं का शिलान्यास भी होगा. इसी कड़ी में रांची रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर पीएम के हाथों योजना का ऑनलाइन शिलान्यास होगा.

सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र के यात्रियों को दी बधाई

इस शिलान्यास को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ ने क्षेत्र के यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि रांची रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास पीएम करेंगे. इसकी सहमति मिल चुकी है. समय पर यह प्रोजेक्ट पूरा हो इसकी पूरी कोशिश होगी. रांची रेल मंडल प्रबंधन की ओर से इस मामले को लेकर कहा गया है कि अब तक इस संबंध में रेल मुख्यालय की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन संभावना है. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-after-maharashtra-bjps-target-of-jharkhands-hemant-government-cpm/">धनबाद

: महाराष्ट्र के बाद भाजपा के निशाने पर झारखंड की हेमंत सरकार-CPM

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा रांची स्टेशन भवन

बात दें कि रांची रेल मंडल का नवीनीकरण का काम चल रहा है. इसे लेकर एक डीपीआर भी तैयार किया गया है. रांची रेलवे स्टेशन को हाईटेक और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाना है. इसे लेकर 447 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. मेजर अपग्रेडेशन ऑफ रांची स्टेशन प्रोजेक्ट नाम से इसका संचालन होगा .इस प्रोजेक्ट को ढाई साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. बताते चलें कि इसी प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम पिछले 2 वर्ष से हो रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है. रांची रेलवे स्टेशन के वेटिंग एरिया सुसज्जित करने की तैयारी है. स्टेशन की ऊंचाई भी बढ़ाई जाएगी.

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रांची रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार होने के बाद 6 प्लेटफार्म भी उपलब्ध होगा. एयरपोर्ट की तर्ज पर कई सुविधाएं यहां यात्रियों को मिलेंगी. जानकारी के अनुसार, रांची रेलवे स्टेशन के पुराने बिल्डिंग को तोड़कर नया बिल्डिंग भी बनाया जाएगा. 12 जुलाई को झारखंड दौरे के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी इस योजना का शिलान्यास करेंगे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-in-the-highway-due-to-contact-with-11-thousand-volt-wire-driver-scorched/">साहिबगंज

: 11 हजार वोल्‍ट के तार के संपर्क में आने से हाइवा में लगी आग, ड्राइवर झुलसा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही