Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बारिश ने बिगाड़ा घर का बजट, सब्जियों की कीमत आसमान पर

Ranchi : बेमौसम बारिश ने घर का बजट बिगाड़ दिया है. राजधानी रांची में सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है. खादगढ़ा सब्जी मंडी, डेली मार्केट, मोरहाबादी बाजार, बहूबाजार सहित अन्य बजारों में साग-सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं. लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है. सोमवार को मौसम साफ होने के बाद दिवाली बाजार की रौनक बढ़ गई. सड़कों के किनारे  दिवाली के सामान की सैकड़ों दुकानें सज गई हैं. दुकानों में खरीदारों की भीड़ भी दिखी. सब्जी दुकानदारों ने बताया कि बेमौस बारिश के कारण खेतो में लगी सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है. फूलगोभी, बंधागोभी, पालक, गंधारी साग,धनिया समेत अन्य फसल बर्बाद हो गई है. आवक कम होने से सब्जियां महंगी हुई हैं. महंगाई के दौरान में लोगों की थाली से धनिया पत्ता की चअनी गायब हो गई.

धनिया पत्ता 200, हरी मिर्च 160. फूल गोभी 100 रु. किलो

बाजार में धनिया पत्ता 200 रुपए व हरी मिर्च 160 रुपए किलो बिक रही है. फूल गोभी 100 रु., भिंडी 60 रु., बंधा गोभी 40 रु., बैगन 40 रु., नया आलू 50 रु., कद्दू 30 रु., टोटी 40 रु., पालक 50 रु., गंधारी साग 30 रु. व मूली 30 रु. किलो बिक रही है. इसी प्रकार शिमला मिर्च 120 रु., करैला 60 रु. व बोदी 60 रुपए किलो बिक रही है. यह भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/jharkhand-mukti-morcha-has-never-been-afraid-cm/">कभी

नहीं डरा है झारखंड मुक्ति मोर्चाः सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही