Search

 
 
 

रांची : अरगोड़ा की ओसिएनिक एग्जोटिका सोसायटी में राम महोत्सव

 
Ranchi : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में महावीर नगर अरगोड़ा की ओसिएनिक एग्जोटिका रेसिडेंशियल सोसायटी  में भव्य राममहोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से हुई. शोभायात्रा की अगुवाई सोसायटी की अंशु सिन्हा, बबिता, हर्षिता श्रीवास्तव, पूनम, वंदना झा, प्रियंका वर्मा शास्त्री, प्रिया भारती, अंजना, अनिमा शर्मा, कुमारी अंजली, अंजनी कुमारी, रेशमी कुमारी, सुमन अग्रवाल ने खुली जीप में की. 31 गाड़ियों का काफिला महावीर नगर से सहजानंद चौक, हरमू, बिरसा चौक होते हुए वापस सोसायटी पहुंचा. महिलाएं और बच्चे जयकारा लगाते चल रहे थे. शाम में रामलला की पूजा के बाद आरती की गई. 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर जय श्रीराम लिखा गया. इस मौके पर राम भजन पर बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी. आयोजन में डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, माया प्रसाद, डॉ. गिरीश कुमार श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, अशोक कुमार झा, वीणा झा, राम प्रताप सिंह, राजश्री सिंह, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल, अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी, पंकज कुमार, अभिनव गिरीश, महेश मिश्रा आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jharkhand-vikas-manch-distributed-warm-clothes-and-blankets-among-the-needy/">रांचीः

झारखंड विकास मंच ने जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़े और कंबल का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही