Search

 
 
 

रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मनाया गया रामनवमी उत्सव

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच भारतीय संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से रामनवमी उत्सव का आयोजन हुआ. इस अवसर पर विशेष सभा का आयोजन कर छात्रों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया. छात्रों ने खुद को पारंपरिक वस्त्रों में रामायण के पौराणिक पात्रों के रूप में तैयार किया और एक झांकी प्रस्तुत की. पात्रों का अभिनय करते समय छात्र खुशी और उत्साह से भर हुए थे. इस दौरान श्री राम के जीवन पर एक प्रश्नोत्तरी के साथ-साथ कथात्मक भाषण का भी आयोजन हुआ. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर नैतिक मूल्यों को बनाए रखने, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का सम्मान करने के साथ अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के महत्व की याद दिलाता है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-pm-modi-is-a-puppet-of-the-rich-bjp-rss-want-to-change-the-constitution/">राहुल

गांधी ने कहा, पीएम मोदी अमीरों की कठपुतली हैं… भाजपा-आरएसएस संविधान बदलना चाहते हैं…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही