Search

 
 
 

रांची : IHS के पूर्व कर्मी पर गोली चलाने वाले को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
कांके में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के पूर्व कर्मी पर गोलीबारी करने वाले को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज सिंह सिंह के रूप में हुई है और वह कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है.

शराब पीने के दौरान गलती से चली गोली

दरअसल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (IHS) के पूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार को सोमवार की रात गोली मारकर घायल कर दिया गया था. सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह और अन्य कर्मी शराब पी रहे थे. इसी दौरान गलती से हथियार से गोली चल गयी थी. जिसमें जितेंद्र सिंह जख्मी हो गया था. उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है और खतरे से बाहर है.  जख्मी जितेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है. अनुसंधान के क्रम में गोली चलाने वाले व्यक्ति पंकज सिंह को गिरफ्तार किया गया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही