Search

 
 
 

रांचीः इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सिस्टम से रांची पुलिस करेगी स्मार्ट पुलिसिंग

 

डीआईजी अनुप बिरथरे ने स्मार्ट सिटी सीईओ के साथ की बैठक

Ranchi: रांची स्मार्ट सिटी में स्थापित इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से रांची पुलिस स्मार्ट पुलिसिंग करेगी. क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक सिस्टम मैनेजमेंट में आईसीसीसी के बेहतर उपयोग को लेकर डीआईजी अनूप बिरथरे ने बुधवार को आईसीसीसी का निरीक्षण किया. डीआईजी ने वहां लगे उपकरणों और उसके इस्तेमाल से संबंधित जानकारी ली. उन्होंने स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार के साथ भी बैठक की. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित इस कमांड सेंटर और शहर में स्थापित विभिन्न उपकरणों का सही दिशा में इस्तेमाल हो रहा है, और हमारी कोशिश होगी की पुलिस इसका और अधिक से अधिक इस्तेमाल करे. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-repairing-of-chakachak-road-is-being-done-with-5-crores-no-attention-is-paid-to-the-bad-road/">हजारीबाग

: चकाचक सड़क को तोड़ 5 करोड़ से की जा रही मरम्मत, बदहाल सड़क पर ध्यान नहीं
सीईओ अमित कुमार ने कहा कि रांची पुलिस यदि स्मार्ट सिटी का इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर का शत प्रतिशत इस्तेमाल शुरू कर दे तो राजधानी की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन में यह सिस्टम पुलिस के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि आज हमारे पास वह तकनीकी उपलब्ध है जिससे हम प्रतिदिन रांची आने और रांची से बाहर जाने वाली लाखों गाड़ियों की 24 घंटे क्लोज मॉनिटरिंग करते हैं. रांची पहुंचने वाली कोई भी गाड़ी स्मार्ट सिटी के सर्विलांस कैमरों से नहीं बच सकती है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-aug-2023-jharkhand-news-updates-lagatar/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 AUG।।चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग।।रामेश्वर उरांव के बेटे के घर ED रेड।।बिहारः व्यवसायी की गोली मारकर हत्या।।मिजोरमः निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज गिरा,17 मरे।।मेक इन इंडिया फोर वर्ल्ड में हमारा विश्वास-मोदी।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही