Ranchi: रांची रेंज कमिश्नर और डीआईजी ने विधानसभा चुनाव को लेकर इंटरस्टेट मीटिंग किया. गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बंगाल के बाकुड़ा के आईजी के अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला, गुमला, चतरा जिले के डीसी एसपी शामिल हुए. बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में कराने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा हुई. जिनमें पदाधिकारियों के साथ नक्सल,अपराध, साम्प्रदायिक संबंधी सूचना का आदान-प्रदान, संयुक्त नक्सली अभियान संबंधी कार्रवाई, अवैध शराब, अवैध हथियार और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामदगी को लेकर चर्चा हुई. अंतर्राज्जीय बॉर्डर,जिला बॉर्डर चेकपोस्टों और मिरर चेक पोस्ट के काम करने तथा उनकी उपलब्धियां, अंतर्राज्जीय गिरोहों की सक्रियता के विरूद्व कार्रवाई, चुनाव कार्य को प्रभावित करने वालों को चिन्हित करने, जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया. इसे भी पढ़ें -जब">https://lagatar.in/as-long-as-i-am-alive-i-will-not-let-any-harm-come-to-reservation-and-constitution-chirag-paswan/">जब
तक जिंदा हूं आरक्षण और संविधान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा: चिराग पासवान [wpse_comments_template]
रांची रेंज कमिश्नर और DIG ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया इंटरस्टेट मीटिंग
Leave a Comment