Search

 
 
 

चुनाव को लेकर रांची रेंज डीआईजी ने गुमला में की इंटर स्टेट मीटिंग

 
Ranchi: विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेने रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे शुक्रवार को गुमला पहुंचे. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों के साथ इंटरस्टेट मीटिंग की. साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए. डीआईजी ने गुमला डीसी और एसपी सहित गुमला के पुलिस पदाधिकारी को चुनाव के दौरान सुरक्षा बरतने के लिए कई तरह के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि इंटर स्टेट पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर विशेष रणनीति तय की गई है. साथ ही छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर चेक पोस्ट एक्टिव कर दिए गए हैं और वहां लगातार निगरानी रखी जा रही है. जिससे चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने के उद्देश्य से कोई भी रुपए, शराब और हथियार आदि का परिवहन ना कर सके. साथ ही उन्होंने कहा कि हर तरह की आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाते हुए, जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है, जिससे साफ सुथरी और सुरक्षित चुनाव हो सके. इसे भी पढ़ें -रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-police-action-doda-loaded-trailer-going-from-simdega-to-punjab-seized-one-arrested/">रामगढ़

पुलिस की कार्रवाई, सिमडेगा से पंजाब जा रहा डोडा लोड ट्रेलर जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही