Search

 
 
 

रांची रेंज के DIG ने नक्सल प्रभावित पेशरार और रामगढ़ SP ने बड़कागांव में बूथों का किया निरीक्षण

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर 43 सीटों पर मतदान जारी है. अब तक कही से भी किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है. आगे भी वोटिंग के दौरान किसी भी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो, इसको लेकर झारखंड पुलिस के अधिकारी अलग-अलग बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं. एक तरफ जहां रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र में कई बूथों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये. वहीं दूसरी तरफ रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने  रामगढ़ जिले में पड़ने वाले बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का दौरा कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील भी की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही