Search

 
 
 

15 प्लस किशोरों के कोरोना वैक्सीनेशन में रांची 48% के साथ 12वें स्थान पर

 
Ranchi : झारखंड में कोरोना के बचाव के लिए अलग-अलग वर्ग का टीकाकरण अभियान जारी है. इस बीच सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलावार आंकड़ा जारी किया गया है. 15 प्लस वैक्सीनेशन में रांची जिला को 48 प्रतिशत के साथ 12वें स्थान पर रखा गया है. झारखंड के 24 जिलो में कोडरमा 76 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं साहेबगंज व धनवाद 38 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर है. हालांकि अन्य जिलों की तुलना में रांची का प्रदर्शन संतोषजनक है. 15 प्लस वालों के वैक्सीनेशन के लिए सरकार सजग है. इस आयु वर्ग में कोडरमा, गुमला, पूर्वी सिहंभूम और खूंटी का प्रदर्शन रांची के मुकाबले अच्छा रहा है.

उपायुक्त ने की कोविड टास्क फोर्स की बैठक

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने फरवरी माह में अब तक दो बार कोविड टास्क फोस की बैठक कर चुके हैं. उपायुक्त ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को वैक्सीनेशन के लिए कई जरुरी दिशा निर्देश दिये हैं. उपायुक्त के  निर्देश के बाद भी वैक्सीनेशन में तेजी नहीं आ पायी है. सोमवार को भी रांची उपायुक्त ने कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी.

18 प्लस वैक्सीनेशन में रांची की स्थिति

रांची जिला में 18 प्लस वालों के वैक्सीनेशन का बुरा हाल है. पहले डोज के वैक्सीनेसन मामले में 86 प्रतिशत के साथ रांची अंतिम स्थान पर है . जिला प्रशासन 57 प्रतिशत लोगों को ही दूसरा डोज दिला पाया है. पहला डोज के मामले में खूंटी 114 के प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. वहीं बोकारो 101 प्रतिशत, गोड्डा, गुमला, पलामू और पूर्वी सिंहभूम 102,  साहेबगंज, सरायकेला और खरसावां ने 100 प्रतिशत के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है . इसे भी पढ़ें - योजनाओं">https://lagatar.in/take-advantage-of-the-schemes-and-get-others-also-programs-like-sarkar-aapke-dwar-will-continue-even-further-hemant/">योजनाओं

का लाभ लें और दूसरों को भी दिलाएं,’सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रम आगे भी चलाएंगे- हेमंत
wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही