Search

 
 
 

रांची : दुष्कर्म के आरोपी को सिविल कोर्ट से मिली अग्रिम बेल

 
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट में दुष्कर्म के आरोपी राजीव कुमार को अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है. उनपर एक युवती ने यौन शोषण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद अदालत ने राजीव कुमार को अग्रिम जमानत की सुविधा प्रदान की है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त मो. शाहजाद ने आरोपी को दस-दस हजार के दो निजी मुचलकों पर अग्रिम बेल दी है. आरोपी युवक की ओर से अधिवक्ता प्रीतानशू सिंह ने बहस की. इस संबंध में युवती की ओर से महिला थाना में कांड संख्या 17/23 दर्ज कराया गया था. प्राथमिकी में युवती ने यह आरोप लगाया था कि युवक और युवती एक ही जगह कार्यरत थे. और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने अपनी बहस में अदालत को बताया कि जिस जगह दुष्कर्म की बात कही गई है, वह पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस है. कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं. इसे भी पढ़ें -IMPORTANT">https://lagatar.in/important-news-land-kachari-road-argora-kadru-doranda-kusai-chutiya-and-bada-ghaghra-will-become-expensive-from-august-1/">IMPORTANT

NEWS : 1 अगस्त से महंगी हो जाएगी कचहरी रोड,अरगोड़ा, कडरू, डोरंडा, कुसई, चुटिया व बड़ा घाघरा की जमीन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही