Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मोरहाबादी में फहराया 500 मीटर का तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा रांची के मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में रविवार को 500 मीटर के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गान किया गया. यह आयोजन नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के एक साल पूरे होने पर किया गया था. कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर दैनिक शुभम संदेश अखबार था. आयोजन के दौरान राष्ट्रीय युवा शक्ति के कार्यकर्ता और लोगों ने हाथों में बैनर पोस्टर लिए जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-3-news-including-three-members-of-the-same-family-ill-after-eating-khukri/">हजारीबाग

: खुखरी खाने से एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार समेत 3 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-23.jpg"

alt="" width="1600" height="777" /> तस्वीरों मेंः 500 मीटर का तिरंगा फहराते राष्ट्रीय युवा शक्ति से जुड़े लोग इस मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि चरस, अफीम, ब्राउन शुगर, इंजेक्शन, के खिलाफ राष्ट्रीय युवा शक्ति पिछले एक साल से अभियान चला रही है. जिसके तहत राष्ट्रगान कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को किए जाते हैं.जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल होते हैं. राष्ट्रगान कार्यक्रम में शामिल युवाओं को नशे की लत के खिलाफ जागरूक किया जाता है. इसे ऑर्गेनाइज्ड वे में विकसित किया जा रहा है. जो चेन के आधार पर एक युवक दूसरे युवा को, दूसरा युवा तीसरे युवा को नशा से दूर रहने की संदेश देते हैं. यह काम मौजूद कार्यक्रम में शामिल युवा ही करते हैं. आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं. कि पिछले एक साल में हजारों की संख्या में युवाओं के पास नशा से दूर रहने का संदेश जा चुका है. कार्यक्रम की सफलता अब जमीनी स्तर पर दिखने लगी है. इसकी शुरुआत जब हुई थी तो महज कुछ लोग ही इस कार्यक्रम में शामिल होने आते थे. अब धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ते हुए सैकड़ों में चली गई है. आने वाले दिनों में इसके दायरे को पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ बढ़ाया जाएगा. राष्ट्रीय युवा शक्ति केंद्र एवं राज्य सरकार सशक्त कानून बनाने की मांग करती है. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-neotia-mines-and-industries-occupy-8-acres-of-ryati-land-of-4-tribals/">चाईबासा

: 4 आदिवासियों की 8 एकड़ रैयती जमीन पर नेवटिया माइंस एंड इंडस्ट्रीज का कब्जा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-19.jpg"

alt="" width="768" height="1024" /> जागरूकता एवं सामूहिक राष्ट्रीय गान कार्यक्रम में उमेश साहू, सावन लिंडा, वीरेंद्र गोप, मिथिलेश सिंह,जेपी यादव, नितेश वर्मा, नितिन घोष, जय प्रकाश यादव, गुड्डू तिर्की, आर्यन मेहता, निखिल गुप्ता, रंजन माथुर, बबलू साहू, मनु चौधरी, राहुल गुप्ता, मोनू विश्कर्मा, रवि शर्मा, संजय तिवारी, विकास साहू, विक्की कच्छप, विक्की लिंडा, मनोज प्रसाद, राजू साहू, हर्ष बरनवाल, नीलेश महतो बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही