Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सात सूत्री मांगों को लेकर राशन डीलरों का राजभवन के समक्ष धरना

Ranchi: जिले भर से आए सैकड़ों राशन डीलरों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को राजभवन के समक्ष धरना दिया. इसमें रांची विधायक सीपी सिंह और हटिया विधायक नवीन जायसवाल भी शामिल हुए. जायसवाल ने कहा कि जो राशन डीलर 50 वर्षो से काम कर रहे हैं उनका लाइसेंस परिवार के किसी सदस्य के नाम ट्रांसफर होना चाहिए. सरकार को इनकी मांगों पर जल्द विचार करना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर भाजपा इनके समर्थन में सड़क पर आंदोलन करेगी. विधानसभा में इनकी मांगों को उठाया जाएगा. इस मौके पर डीलर संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान देव ने कहा कि कोरोना काल में राशन बांटने का काम किए हैं. लाभुक के घर-घर जाकर राशन बांटने काम किया गया. इसके बावजूद सरकार हमलोगों की बातें नहीं सुन रही है. ई-पॉस मशीन में 2 जी की जगह 4 जी सिम जल्द लगवाया जाए. 2020 के बाद से दाल का आपूर्ति नहीं हो रही है. 50 किलो चावल के बोरे में 46 किलो चावल मिल रहा है. जिससे लाभुको को सही तरीके से राशन नहीं दे पा रहे हैं. कांके के राशन डीलर बहादुर मुंडा ने कहा कि सरकार द्वारा राशन कम दिया जा रहा है. प्रत्येक बोरा में 5 किलो कम चावल निकल रहा है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-june-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 June।।दिनेश गोप की बढ़ी NIA रिमांड।।‘हम लोहरा नहीं लोहार हैं’।।हजारीबाग में बदहाल NM ट्रेनिंग स्कूल।।बिहारः पुल गिरा, सियासत तेज।।माफिया मुख्तार को उम्रकैद।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही