Search

 
 
 

रांची: रातू सीसी व डेस्टिनी सीए क्वार्टर फाइनल में

 
Ranchi : लिटिल विंग्स बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रातू सीसी व डेस्टिनी सीए ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. पहले प्री क्वार्टर फाइनल में रातू सीसी ने जगरनाथ स्पोर्टिंग को 80 रन से हराया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रातू सीसी की टीम ने निर्धारित 32 ओवर में 253 रन बनाए. टीम के लिए मनीष ने सर्वाधिक 71 व सुजीत ने 42 रन बनाए. जगरनाथ स्पोर्टिंग के हर्ष ने तीन व अभिषेक ने दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगरनाथ स्पोर्टिंग की टीम 173 रन पर ढेर हो गयी. टीम के लिए विवेक ने 62 व जयदीप ने 20 रन बनाए. रातू सीसी के बलराम ने तीन और सुजीत व आदित्य ने दो-दो विकेट चटकाए. शानदार प्रदर्शन के लिए मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें - एग्जिट">https://lagatar.in/exit-poll-flops-axis-my-india-md-pradeep-gupta-cries-in-the-middle-of-the-show/">एग्जिट

पोल हुआ फ्लॉप,  एक्सिस माय इंडिया के सीईए प्रदीप गुप्ता शो के बीच में ही रो पड़े

डेस्टिनी सीए ने क्लासिक सीसी को हराया

दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल मैच में डेस्टिनी सीए ने क्लासिक सीसी को 45 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डेस्टिनी सीए की टीम ने 133 रन बनाए. टीम के लिए सर्वाधिक 26 रन अनमोल ने बनाए. पीयूष व सोनू ने 19-19 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम के अभिनव ने तीन और रिशु व शिवम ने दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक सीसी 88 रन पर सिमट गयी. टीम के लिए सर्वाधिक 17 रन सत्यम ने बनाए. डेस्टिनी के संगीत ने तीन और अयान व अनमोल ने दो-दो विकेट चटकाए. इसे भी पढ़ें -खूंटी">https://lagatar.in/kalicharan-won-in-khunti-by-1-5-lakh-votes-defeated-arjun-munda-announcement-pending/">खूंटी

में कालीचरण डेढ लाख वोट से जीते, अर्जुन मुंडा को हराया, घोषणा बाकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही