Search

रांचीः रवींद्र सिंह ने मार्केटिंग बोर्ड का पदभार ग्रहण किया

बोले, व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखेंगे, समस्याएं सुलझाएंगे

Ranchi: झारखंड राज्य कृषि विपणन पार्षद के नवनियुक्त अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने शुक्रवार को इटकी रोड, आईटीआई बस स्टैंड स्थित कृषि विपणन कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि राज्य के व्यापारियों के तमाम हितों को ध्यान में रखा जाएगा. राज्य के सभी कृषि बाजार में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. ताकि खरीदारों को और व्यापारियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का समाना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता यह होगी कि राज्य के सभी कृषि बाजार मॉडल बाजार के रूप में विकसित हों, किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले, यह कैसे सुनिश्चित हो इस दिशा में भी सार्थक रूप से पहल किया जाए. इसे पढ़ें-#MS_DHONI">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-seen-with-his-elder-brother-after-years-discussion/">#MS_DHONI

वर्षों बाद अपने बड़े भाई के साथ आए नजर, चर्चा

इनकी रही मौजूदगी

पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, जयशंकर पाठक, राजीव रंजन प्रसाद, अशोक चौधरी, विनय सिन्हा दीपू, संजय लाल पासवान, अभिलाष सिन्हा, गजेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, आभा सिन्हा, दिनेश लाल सिन्हा, विनिता पाठक, जगरनाथ साहु, राजेश चन्द्र राजू, संतोष सोनी, विभय शाहदेव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/will-have-to-wait-for-underground-cabling-in-hazaribagh-gm/">हजारीबाग

में अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए करना होगा इंतजार- जीएम
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp