Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः रेड क्रॉस का चुनाव संपन्न, डॉ शंभू को मिले सबसे अधिक वोट

Ranchi: रेड क्रॉस सोसाइटी का चुनाव संपन्न हो गया. इसे लेकर दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई. जिसमें कुल 779 लोगों ने वोट डाले. वहीं चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक मतों की गिनती हुई. जिसमें स्व. पीडी शर्मा टीम के सभी दस सदस्य जीते. टीम परिवर्तण के एक भी सदस्यों को जीत हासिल नहीं हो सकी. वोटिंग में सबसे अधिक 471 मत डॉ शंभू सिंह को प्राप्त हुए. कुल बीस लोग चुनावी मैदान में थे. इस बार रेड क्रॉस में वोटिंग के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं. इससे पहले पांच सौ से अधिक वोटिंग कभी नहीं हुई थी. सबसे अधित मत प्राप्त करने वाले डॉ शंभू सिंह ने बताया कि शनिवार को वोटिंग कराने वाली टीम के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद पदाधिकारियों का चयन होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रेड क्रॉस के बहुआयामी काम को आगे बढ़ाना है. चलंत ब्लड बैंक पड़ा हुआ है. जिसे एक्टिव करना है. साथ ही नए सदस्य भी बनाए जाएंगे.

इन्हें मिली जीत

डॉ शंभू प्रसाद सिंह गुरदीप सिंह आदर्श कुमार शर्मा रवि दत्त सत्येंद्र कुमार संजय कुमार त्रीनयण कुमार प्रदीप कुमार रॉय अरविंद प्रताप सिंह डॉ अंशू साहू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही