Ranchi: रविवार को रांची के होटल रासो में रोलर स्केटिंग महासंघ के तत्वावधान में आयोजित ईस्ट जोन रेफरी परीक्षा 2024 में 5 राज्यों झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के 12 रेफरियों ने स्पीड स्केटिंग और 9 रेफरियों ने रोलर हॉकी, इन लाइन फ्रीस्टाइल जैसे अन्य रोलर स्पोर्ट्स के सेमिनार और परीक्षाओं में भाग लिया. इस परीक्षा का संचालक और निरीक्षक अंतरराष्ट्रीय रेफरी डॉपी के सिंह और भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ के उपाध्यक्ष किशोर की उपस्थिति में हुआ. उन्होने सभी रेफरियों के परीक्षा पत्र का विश्लेषण कर सर्टिफिकेट प्रदान किया. परीक्षा के बाद झारखंड रोलर स्केटिंग संघ के संरक्षक अभिषेक राठोर, अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अमित एकलव्य , सचिव सुमित शर्मा ने सर्टिफिकेट वितरण समारोह पर पास हुए सभी रेफरियों को शुभकामनाएं दी.
रांचीः रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ईस्ट जोन का रेफरी कोच सेमिनार और परीक्षा संपन्न
Leave a Comment