Search

 
 
 

रांचीः गौशाला की जमीन का नेचर बदल कर करायी गई रजिस्ट्री

 
Ranchi: बाढ़ू, बुकरु स्थित गौशाला की गोचर जमीन पर एक्वा पॉलिमर पानी टंकी का प्लांट चल रहा है. यह प्लांट लोहरदगा के किसी अरविंद बंका की बतायी जा रही है. स्पॉट पर जाकर शुभम संदेश की टीम ने स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि बड़ा खेल हुआ है. ज्यादातर भूमि आदिवासी खतियान की है. जब खाता और प्लॉट नंबर के आधार पर गहनता से जांच की गई तो मामला और भी साफ हो गया. 15.95 एकड़ गौशाला की गोचर जमीन का नेचर बदल कर उसकी बिक्री की गई. 13 मार्च 2014 को पहले 06.88 एकड़ भूमि डीड नंबर 2526/1930 भूमि महज 48,62,500 रुपये में गोपालका प्रोजेक्ट के किशन गोपालका को रजिस्ट्री की गई. इसके बाद जुलाई और सितंबर 2021 में 09.7 एकड़ जमीन राजकुमार केडिया और संजीव खिरवाल को महज 7174 रुपये प्रति डिसमिल की दर से रजिस्ट्री कर दी गयी. बताया जाता है कि बाद में संजीव खिरवाल ने अपने साला अरविंद बंका को एक एकड़ जमीन बेच दी, जिसपर पानी टंकी का प्लांट चल रहा है. सूत्र बताते हैं कि अपने नाम कराने के बाद गोपालका और राजकुमार केडिया द्वारा महंगे दामों पर अन्य को भी भूमि बेची जा रही है. गौशाला से जुड़े सदस्य और गो प्रमी इससे आहत है. सभी का मनना है कि गौवंश संवर्धन के लिए ली गयी भूमि का सौदा किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है. गौशाला को भूमि वापस किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें- गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-cm-champai-soren-gifted-schemes-worth-rs-93-crore/">गढ़वा

: सीएम चंपाई सोरेन ने 93 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही