Search

 
 
 

रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का ‘राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी‘ में उल्लेखनीय प्रदर्शन

 
Ranchi : नेशनल विज्ञान प्रदर्शनी में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सेकंड रनर अप रहे. जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं के विनायक कुमार और दिव्यांशु कुमार ने अपने रचनात्मक विचारों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया. छात्रों ने अपने मॉडल में समुद्र की लहरों के ऊपर-नीचे होती तरंगों के माध्यम से विद्युत उत्पन्न करने की प्रक्रिया प्रस्तुत की. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है. वहीं प्राचार्या परमजीत कौर ने प्रतिभागियों के वैज्ञानिक कौशल की प्रशंसा की. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-if-curd-was-not-available-in-the-feast-then-boiled-rice-and-water-were-thrown-10-people-got-scorched/">बिहार

: भोज में दही नहीं मिला, तो फेंका खौलता चावल और पानी, 10 लोग झुलसे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही