Ranchi : रांची नगर निगम ने किराये का भुगतान नहीं करने पर सोमार को कांटाटोली में बिरसा मुंडा बस टर्मिनल स्थित तीन दुकानों को सील कर दिया. यहां स्थित एसीसी दुकान संख्या 5, 11 एवं 16 के संचालकों द्वारा दुकान का मासिक किराया जमा नहीं करने पर नोटिस दिया गया था. नोटिस जारी करने के उपरांत भी दुकान संचालकों द्वारा मासिक किराया जमा नहीं किया गया. जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दुकान संचालक विकेल कुमार ठाकुर (बकाया राशि-97,455), मोहम्मद अकमल ( बकाया राशि-1, 30,500) एवं तारिक अंसार (बकाया राशि-1, 93,968) की दुकानों को सील कर दिया. इन तीनों दुकानों पर कुल बकाया राशि 3,21,923 रुपये थी.
: एक तीर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तीन बड़ा निशाना [wpse_comments_template]
ये रहे उपस्थित
तीनों दुकानों को सील करने के दौरान बाजार शाखा के कर्मी, अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त रांची नगर निगम के दंडाधिकारी, लोअर बाजार थाना द्वारा प्राधिकृत पुलिस बल उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-one-arrow-and-three-big-targets-of-chief-minister-hemant-soren/">झारखंड: एक तीर और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का तीन बड़ा निशाना [wpse_comments_template]
Leave a Comment