Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : राज अस्पताल में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Ranchi : रांची के राज अस्पताल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे राज अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रविश रंजन ने किया. वह राज अस्पताल के गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट (पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ) हैं. उन्होंने तिरंगा फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान से अस्पताल और नर्सिंग स्टाफ में देशभक्ति और एकता की भावना का संचार हुआ. संस्थान के कर्मचारि राष्ट्रवादी भावना से लबरेज थे. सभा में अस्पताल के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सदस्य शामिल थे. डॉ. रविश रंजन ने 74वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने याद दिलाया कि भले ही भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी, परन्तु भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ. अपने स्वयं के संविधान को अपनाकर, भारत 26 जनवरी को एक गणतंत्र बन गया. उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि हमारा संविधान दुनिया के सबसे बड़े संविधानों में से एक है. उन्होंने बताया कि कैसे हम सभी भारतीय एक स्वस्थ जीवनशैली अपना कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं. राज अस्पताल, रांची के अध्यक्ष जोगेश गंभीर ने राज अस्पताल के गौरवशाली 30वर्षों में कर्मचारियों के बहुमूल्य योगदान और संगठन के प्रति उनके निस्वार्थ योगदान की सराहना की तथा उनको प्रोत्साहित किया. अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बीरेंद्र ने कहा कि आइये हम सभी इस अवसर पर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता देने का संकल्प लें. कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों और मरीजों के बीच फल और मिठाई के वितरण के साथ हुआ. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-police-attacked-in-dokidih-village-4-injured-including-inspector/">जामताड़ा

: डोकीडीह गांव में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर समेत 4 घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही