Search

ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे शिप कैप्टन रांची निवासी राकेश रंजन की मौत

Ranchi: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से होर्मुज की खाड़ी में फंसे शिप के कैप्टन राकेश रंजन की मौत हो गयी है. राकेश रंजन मूल रुप से बिहार शरीफ के रहने वाले थे. उनका परिवार रांची के अरगोड़ा चौक स्थित बसुंधरा अपार्टमेंट में रहता है. राकेश रंजन की मौत होने की वजह हर्ट अटैक बताया जा रहा है.
 
  • होर्मुज में पिछले 20 दिनों से फंसा था शिप.
  • अरगोड़ा के बसुंधरा अपार्टमेंट में रहता है परिवार.
  • मूल रुप से बिहार के रहने वाले थे राकेश.

Ranchi: ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से होर्मुज की खाड़ी में फंसे शिप के कैप्टन राकेश रंजन की मौत हो गयी है. राकेश रंजन मूल रुप से बिहार शरीफ के रहने वाले थे. उनका परिवार रांची के अरगोड़ा चौक स्थित बसुंधरा अपार्टमेंट में रहता है. राकेश रंजन की मौत होने की वजह हर्ट अटैक बताया जा रहा है. 

जानकारी के मुताबिक राकेश रंजन शिप अवाना में काम करते थे. छुट्टी खत्म करने के बाद दो फरवरी को उन्होंने शिप पर ज्वाइन किया था. शिप तेल लेने के लिए खाड़ी देश गया था. लौटने के दौरान ही ईरान-इजराइल के बीच युद्ध छिड़ गया. जिसके बाद होर्मुज की खाड़ी को ईरान ने बंद कर दिया. इस वजह से शिप बीच रास्ते में ही फंस गया.

हर्ट अटैक से राकेश रंजन की मौत होने के बाद उनके शव को दुबई स्थित शेख राशिद अस्पताल में रखा गया है. बताया जाता है कि वहां से शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है. शव को पटना लाया जायेगा. जिसके बाद बिहार शरीफ में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही