Search

 
 
 

सीबीएसई नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में जीत के साथ रांची की वापसी

 
Ranchi : प्रेसिडेंसी स्कूल भिवाड़ी राजस्थान में आयोजित नेशनल सीबीएसई फुटबॉल प्रतियोगिता में संत जॉन स्कूल रांची की टीम ने मेलुवा स्कूल तेलंगाना को हराकर मैच में वापसी की है. सोमवार को खेले गए मुकाबले में संत जॉन स्कूल ने मेलुवा स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहले मैच में हार के बाद रांची की टीम ने दूसरे मैच में जीत के साथ वापसी की है. संत जॉन की ओर से रॉकी कुमार और चिराग सांगा ने गोल किए. खिलाड़ियों की अगुवाई विजय मनीष सांगा तथा अनुपम कर रहे हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी है. मंगलवार को संत जॉन स्कूल का सामना अंश स्कूल मोहाली और कमला देवी स्कूल भोपाल से होगा. प्रतियोगिता में बने रहने के लिए संत जॉन स्कूल की टीम को दोनों मैच जीतनी होगी. इसे भी पढ़ें –किक">https://lagatar.in/ranchi-got-second-place-in-kick-boxing-with-11-gold/">किक

बॉक्सिंग में 11 स्वर्ण के साथ रांची को मिला दूसरा स्थान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही