Search

 
 
 

17 से 19 अक्टूबर तक सीआईडी डीजी की समीक्षा बैठक, कई बिंदुओं पर होगी चर्चा

 
Ranchi : सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान अनुराग गुप्ता दुमका, हजारीबाग, रांची, पलामू, कोल्हान और कोयला क्षेत्र रेंज में पदस्थापित सीआईडी के डीएसपी और सभी जिलों में प्रतिनियुक्त सीआईडी टीम के प्रभारियों के साथ बैठक कर जेल कर्मी और पुलिसकर्मी द्वारा जेल में बंद को अपराधियों की सहायता करने समेत अन्य मामलों पर चर्चा करेंगे. (पढ़ें, रांची:">https://lagatar.in/ranchi-child-marriage-free-campaign-oath-administered-to-policemen-34-cases-reported-in-five-and-a-half-years/">रांची:

पुलिसकर्मियों को दिलायी गयी बाल विवाह मुक्त अभियान शपथ, साढ़े पांच साल में 34 मामले आए)

इन बिंदुओं पर होगी समीक्षा बैठक :

- सभी जिलों में सितंबर माह में हत्या, डकैती, लूट और फिरौती के लिए अपहरण, पोक्सो कांड, मानव तस्करी और बलात्कार से संबंधित कांड की संक्षिप्त समीक्षा की जायेगी. - संगठित अपराधियों को चिन्हित करना, अप्रैल से सितंबर माह तक सक्रिय आपराधकर्मियों की सूची (जो जेल से जमानत पर मुक्त हुए हैं), अप्रैल से सितंबर तक जेल में बंद अपराधियों द्वारा किसी मोबाइल फोन का उपयोग कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की घटना की समीक्षा की जायेगी. - जेल का कोई कर्मी और जेल में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी अपराधकर्मियों की सहायता कर रहा है तो उसकी सूचना उपलब्ध कराये जाने को लेकर समीक्षा होगी. - इस साल सितंबर माह में जिले में प्रतिवेदित महिला व बच्चों के साथ घटित अपराध जैसे बलात्कार, सामुहिक बलात्कार, पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडों पर विशेष ध्यान रखा जायेगा. जिला में कार्यरत महिला थाना की स्थिति ? क्या महिला थाना की प्रभारी महिला है? क्या महिला व नाबालिग के साथ कारित अपराध के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है या नहीं? साथ ही पीड़िता के प्रति थाना प्रभारी का सम्मानजनक और व्यवहार के संबंध में समीक्षा की जायेगी. - दो आपराधिक गुटों के बीच आपसी गैंगवार और रंगदारी के लिए टकराव की संभवना के बारे में जानकारी प्राप्त की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही