Search

 
 
 

रांचीः श्री श्याम मंडल की समीक्षा सभा, आय-व्यय का ब्यौरा किया गया प्रस्तुत

 
Ranchi: श्री श्याम मंडल, रांची के द्वारा संपन्न हुए तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को मंदिर के सभागार में समीक्षा सभा आयोजित की गई. सर्व प्रथम मंडल के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बागला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया. साथ ही मंडल के कोषाध्यक्ष ने श्री श्याम फाल्गुन सतरंगी महोत्सव का आय- व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया. मंडल के सदस्यों ने भावी प्रगति के लिए अपने सुझाव रखे और मंडल के मंत्री धीरज बंका ने मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों का विवरण सभा को बताया. धन्यवाद ज्ञापन मंडल के उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया ने किया. आज की सभा में गोपी किशन ढांढनीयां, रमेश धरणीधरका, राज कुमार जालान , गौरव पसुरामपुरिया , अरुण धनुका , राजेश सारस्वत , अजय साबू , नितेश केजरीवाल , विकाश पाडिया, ज्ञान प्रकाश बागला , अमित जालान व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-illegal-brick-kilns-are-blazing-on-the-chest-of-katari-river-threat-to-the-existence-of-the-river/">धनबाद

: कतरी नदी की छाती पर धधक रहे अवैध ईंट भट्ठे, नदी के आस्तित्व पर संकट
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही