Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : ग्रामीण आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, डीडीसी ने जताई नाराजगी

Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हों ने बुधवार को समीक्षा बैठक की. सभी प्रखंडों के बीडीओ के साथ आयोजित जिला समन्वय समिति की मासिक बैठक में डीडीसी ने इन योजनाओं के तहत बनाये जा रहे आवासों के निर्माण कार्य में देर किये जाने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने विशेष रणनीति तैयार कर विभाग द्वारा तय साप्ताहिक लक्ष्य के अनुरूप दैनिक रूप से अधूरे आवासों को पूरा करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया. डीडीसी ने लापुंग, मांडर, इटकी, नगरी, सिल्ली, तमाड़ और बुंडू को राज्य में 50 सबसे खराब अपूर्णता वाले प्रखंड की श्रेणी से निकालने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित आवास वाली पंचायतों में पंचायत सेवक और जनसेवक को आवास निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए लक्ष्य तय करने को कहा. इसे भी पढ़ें – अगले">https://lagatar.in/hemant-government-should-give-priority-to-eggs-maternity-rights-pension-and-ration-in-the-next-budget-campaign/">अगले

बजट में बच्चों को अंडे, मातृत्व हक, पेंशन और राशन को प्राथमिकता दे हेमंत सरकार : अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही