Search

 
 
 

रांची रिंग रोड निर्माण एजेंसियों को जुलाई में लगाने होंगे 30 हजार पौधे. वन विभाग ने दिया निर्देश

 
  • Pravin Kumar
Ranchi :   रांची रिंग रोड का निर्माण करने वाली एजेंसियों को जुलाई माह में 30 हजार पौधे लगाने होंगे. वन विभाग ने इन एजेंसियों को पौधरोपण के साथ उसकी देखरेख करने का भी निर्देश दिया है.. रांची रिंग रोड के पहले और दूसरे फेज का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने किया है. वहीं फेज 3 से लेकर फेज 7 तक का निर्माण झारखंड स्टेट रोड डिपार्टमेंट अथॉरिटी की ओर से किया गया है. लेकिन दोनों ही एजेंसियों ने रिंग रोड किनारे पौधरोपण का सिर्फ कोरम पूरा किया है. इसे देखते हुए विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. वन विभाग के स्तर से इस बाबत लिए गए निर्णय से दोनो एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है.

विभाग ने पौधे लगाने के लिए जो मानक तय किए हैं

  •  नये और चौड़ीकरण किए जाने वाले पथ के दोनों तरफ जहां कम से कम आबादी है, वहां 50 की संख्या में फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिससे कि स्थानीय लोग लाभान्वित हो सकें.
  • पौधों का क्रय वन विभाग के बाहर से नहीं किया जाना है. विभागीय पौधशाला में उपलब्ध लंबी प्रजातियों के पौधों का ही प्रयोग किया जाएगा.

इन्हीं प्रजातियों के लगेंगे पौधे 

प्रकाष्ठ प्रजाति : शीशम, सागवान, गम्हार, महोगनी एवं साल. फलदार प्रजाति : बीजू आम, कटहल, इमली. निचली भूमि की प्रजाति : अर्जुन, कदंब, जामुन छायादार प्रजाति : पीपल, बरगद, नीम, छतवन एवं करंज इसे भी पढ़ें – रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-dsp-of-ats-who-went-to-arrest-the-criminal-of-aman-sahu-gang-was-shot/">रामगढ़ः

एटीएस के DSP को मारी गोली, अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गए थे नीरज कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही