Search

 
 
 

रांची : राजद ने प्रखंड पदधारियों की सूची सुबोधकांत को सौंपी

 
Ranchi : रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से मुलाकात की. उन्होंने रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जिले के सभी 9 प्रखंडों के राजद पदाधिकारियों की सूची उन्हें सौंपी. सूची में सभी पदधारियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दिये गये हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में हर संभव मदद पहुंचाई जा सके. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रांची जिला राजद के सभी प्रखंड अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए युद्ध स्तर पर जुट जाने का निर्देश दिया. राजद जिला अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि रांची जिला के सभी नौ प्रखंडों के राजद कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से भाग लेंगे. प्रतिनिधिमंडल में रामभजन सिंह, नंदलाल कुमार वाल्मीकि, करण कुमार मंडल, संतोष साह, नरेंद्र कुमार यादव, विजय राय, विशाल कुमार, चंचल कुमार, विद्या विनोद सिंह, विनोद सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJP

पर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही