Search

 
 
 

रांचीः युवाओं के बल पर झारखंड में राजद बनेगा किंग मेकर, संगठन को करना है मजबूत- राजीव

 
Ranchi: झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में युवा राजद बैठक प्रदेश राजद कार्यालय में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद के झारखंड प्रभारी राजीव झा उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए राजीव झा ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करना है. वा राजद पूरे राज्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के विचारधारा और तेजस्वी यादव के कार्यों और विचारों को पहुंचाने का काम रही है. संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है. आने वाले चुनावों में युवाओं के बल पर राजद किंग मेकर की भूमिका में रहेगी. रंजन कुमार ने आगामी चुनावों के तैयारियां और संगठन को मजबूत करने के लिए 19 जिलों के प्रभारियों की घोषणा की.

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप यादव,विशु विशाल यादव,प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष डॉ अविनाश, गायत्री देवी, अरशद अंसारी,अजय यादव समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/2-news-of-hazaribagh-sakhua-wood-seized-ntpcs-medical-camp/">हजारीबाग

की 2 खबरें : सखुआ की लकड़ियां जब्त, एनटीपीसी ने लगाया मेडिकल कैंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही