Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 1 करोड़ 33 लाख की लागत से संवरेगी कॉलोनी की सड़क, सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

Ranchi : रविवार को राज्य सम्पोषित योजना के तहत रातू उतरी पंचायत में सड़क को संवारा जायेगा. एतवार बाजार मेनरोड आईस्क्रीम फैक्ट्री से कॉलोनी सड़क का शिलान्यास सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया. 1 करोड़ 33 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि कॉलोनी से मेन रोड को जोड़ने वाली सभी सड़क को बनाया जाएगा. इससे ग्रामीणों को सहूलियत होगी. उन्होंने दावा किया कि मूलभूत सुविधा लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होने कहा कि हटिया के निवासी जानती हैं कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य का विकास हुआ. एतवार बाजार के लोग बहुत दिनों से रोड बनाने की मांग कर रहे थे. दीपोत्सव के बाद कॉलोनी की सड़क बनेगी.

सांसद संजय सेठ समेत कई लोग रहे मौजूद

इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि 1990 में बसे रातू पुरानी कॉलोनी के लोग एतवार बाजार की सड़क बनाने की मांग बहुत दिनों से कर रहे थे. सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी. इस मोके पर पूर्व मुखिया मनीष मुंडा, संजय मिश्रा, वार्ड सदस्य किरण देवी, मनोज गुप्ता, बिंदेश्वर पाठक, नन्दकिशोर झा, रामानन्द तिवारी, उमाशंकर ठाकुर, गोपाल सहदेव, सत्येद्र पाठक, रमेश साहू समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही