Search

 
 
 

ओरमांझी में सड़क मरम्मत कार्य, प्रशासनिक मंजूरी मिली, खर्च होंगे 2 करोड़

Ranchi News  : विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इस सड़क की कुल लंबाई 1.85 किलोमीटर है. सड़क का काम वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
 
झारखंड मंत्रालय (फाइल फोटो)

Ranchi : रांची के ओरमांझी इलाके में इरबा-सलहन-गोंदलीपोखर सड़क की मरम्मत और मजबूती का काम जल्द शुरू होगा. पथ निर्माण विभाग ने इस सड़क के विशेष मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 12 हजार 800 रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है.

 

 झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  


विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इस सड़क की कुल लंबाई 1.85 किलोमीटर है. सड़क का काम वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

मंजूर राशि से सड़क की विशेष मरम्मत और उसे मजबूत करने का काम किया जाएगा. विभाग ने इस काम का भौतिक लक्ष्य 100 फीसदी रखा है.

 

काम की निगरानी की जिम्मेदारी पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को दी गई है. मुख्य अभियंता हर महीने काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वहीं, योजना की राशि की निकासी रांची कोषागार से होगी. इसके लिए रांची पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निकासी और व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है.

 

विभाग ने काम में तय नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है. आदेश में यह भी कहा गया है कि मंजूर राशि में गुणवत्ता नियंत्रण और आकस्मिक खर्च के लिए अलग से राशि शामिल नहीं है.

 

सरकार का यह फैसला इरबा, सलहन और गोंदलीपोखर इलाके के लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सड़क की मरम्मत होने से इस मार्ग पर आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही