Search

 
 
 

रांची: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, सीट बेल्ट-हेलमेट सुरक्षा का है कवच

 
Ranchi: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट सुरक्षा का कवच है. रांची डीटीओ प्रवीण कुमार के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन की टीम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान सड़क सुरक्षा के डीआर एसएम जमाल खान और आईटी असिस्टेंट अभय कुमार ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट इस्तेमाल करने का उपाय बताया. साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने पर जोर दिया. शराब का सेवन को खतरनाक बताया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-strong-presence-of-jharkhand-in-kargil-dras-yatra/">जमशेदपुर

: करगिल द्रास यात्रा में झारखंड की दिखी दमदार उपस्थिति

सड़क हादसे रोकने पर जोर

इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने की जानकारी दी गई. हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है: राजधानी रांची में सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. रोड सेफ्टी की टीम एक्सीडेंट स्पॉट को चिह्नित कर साइन बोर्ड, रिम्बल स्ट्रीप आदि भी लगवा रही है. इन सब कवायदों के बावजूद सड़क हादसों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. इसे भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/election-for-the-post-of-vice-president-on-august-6-the-election-commission-issued-a-notification/">उपराष्ट्रपति

पद का चुनाव छह अगस्त को, निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की
17 महीने में 649 लोगों की गई जान पिछले 17 महीने के दौरान सड़क हादसे में 649 लोगों की जान गई. मौत के अधिकतर मामले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण होते हैं. अधिकतर मामले में सड़क हादसों का कारण तेज गति से वाहन चलाना और नशे में वाहन चलाना है. इस दिशा में जागरूक रहने की जरूरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही