Search

 
 
 

रांची: विवेकानंद विद्या मंदिर में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम

 
Ranchi: विवेकानंद विद्या मंदिर में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम हुआ. यह कार्यक्रम परिवहन विभाग ने किया. इस अवसर पर (जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक) अजमल अशरफ खान और (सड़क सुरक्षा अभियंता) गौरव कुमार ने यातायात संबंधी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और लाइसेंस समेत अन्य जरूरी कागजात लेकर चलें. ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, ताकि चालान कटने से बच सकें. यदि कोई सड़क दुर्घटना हो जाती है तो तुरंत 1 घंटे के अंदर प्राथमिक उपचार में मदद कर एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निर्वहन करें. कहा कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे को वाहन नहीं चलाना चाहिए. अगर चलाते हुए पकड़े गए तो जेल भी जाना पड़ सकता है. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-cabinet-approves-1-64-lakh-crore-package-for-bsnls-revival-approves-merger-of-bsnl-and-bbnl/">मोदी

कैबिनेट ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1.64 लाख करोड़ के पैकेज पर मुहर लगायी, BSNL और BBNL के मर्जर को मंजूरी
(आईटी असिस्टेंट) अभय कुमार ने बच्चों को यातायात संबंधी विभिन्न प्रतीकों के बारे में जानकारी दी. कहा कि इसका पालन सभी को करना चाहिए. उन्होंने चलचित्र के माध्यम से बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. सभी बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई. इस अवसर पर अजमल अशरफ खान (जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक), गौरव कुमार (सड़क सुरक्षा अभियंता), अभय कुमार (आईटी असिस्टेंट), डॉ किरण दिवेदी (प्राचार्य), एसपी सिंह (उप प्रधानाचार्य), अमिताभ लाहा उप प्रधानाचार्य, एकता मिश्रा हेडमिस्ट्रेस और शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- बोले">https://lagatar.in/said-rahul-here-is-the-police-rule-modi-ji-is-the-king-congress-mps-in-police-custody-churned-with-rahul-on-gst-inflation/">बोले

राहुल, यहां पुलिस का राज है, मोदी जी राजा हैं, पुलिस हिरासत में कांग्रेस सांसदों ने राहुल संग जीएसटी, महंगाई पर मंथन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही