Search

 
 
 

रांची: सरसों तेल लदी पिकअप वैन लूटकर भागने वाले लूटेरे गिरफ्तार

 
Ranchi : जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के कटैया मोड़ के पास बीते 30 मई को अपराधी सरसों तेल से लदी पिकअप वैन लूटकर फरार हो गये थे. इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चतरा से मो. शहंशाह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस घटना में शामिल मजहर और अमन अंसारी नाम का अपराधी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपी के पास पुलिस ने लूटा हुए पिकअप वैन को बरामद किया है. गुरुवार की शाम सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि पिकअप वैन (जेएच 01सीवाई- 0673) का चालक असगर अंसारी 220 पेटी सलोनी तेल लेकर रांची के पंडरा बाजार से चंदवा जा रहा था. सरसों का तेल उसे चंदवा के दुकानदार हरीलाल को देना था. पंडरा से चंदवा जाने के दौरान चालक कटैया के पास गन्ना जूस पीने रुका था, तभी एक बाइक से तीन हथियारबंद अपराधी मौके पर पहुंचे और चालक को कब्जे में ले लिया. इस दौरान दो अपराधी पिकअप वैन के अंदर बैठ गए, जबकि एक बाइक को ड्राइव करते हुए उनके साथ चल रहा था. चामा जंगल पहुंचने के बाद अपराधियों ने पिकअप वैन से चालक को उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए थे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-electricity-will-be-available-for-16-hours-for-the-next-3-days-after-that-for-22-hours-daily/">बोकारो

: अगले 3 दिनों तक 16 घंटे, उसके बाद रोजाना 22 घंटे मिलगी बिजली  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही