Search

 
 
 

रांची: दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट

 
Ranchi: ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना गुरुवार की दोपहर यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी रोड स्थित बजरा में हुई है. जहां एक बाइक पर सवाल होकर आए अपराधियों ने पंचवटी ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दुकान में रखे कई जेवर और नगद रुपया लेकर फरार हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-ug-2024-sc-cancels-score-card-of-1563-students-exam-will-be-held-again-on-june-23/">NEET

UG 2024 : SC ने कहा- NTA ने 1563 छात्रों का स्कोर कार्ड रद्द किया, 23 जून को होगी परीक्षा

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर दो की संख्या में हथियारबंद अपराधी अचानक पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे और दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए. अपराधी हथियार से लैस थे. अपराधियों ने दुकान के मालिक को अपने कब्जे में लिया और दुकान में जो भी गहने नजर आए उसे लूट कर फरार हो गए. जेवर दुकानदार के अनुसार, लाखों के गहनों की लूट हुई है, स्टॉक मिलाने के बाद ही कितना जेवर अपराधी ले गए यह पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें - तीन">https://lagatar.in/three-ias-officers-transferred-chandrashekhar-given-charge-of-land-revenue-department/">तीन

IAS अफसरों का तबादला, भू-राजस्व विभाग से हटाये गये मनीष रंजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही