Search

 
 
 

रांची: रातू में घरवालों को बंधक बनाकर लाखों के सामान की डकैती

 
Ranchi: अपराधियों ने घरवालों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सामान की डकैती कर फरार हो गये. घटना रातू थाना क्षेत्र के आस्थापुरम की है. यहां अपराधियों ने शनिवार की देर रात प्रमोद कुमार पांडेय नामक शख्स के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अपराधी प्रमोद कुमार के घर का दरवाजा तोड़कर घुसे थे. फिर हथियार का भय दिखाकर घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/the-fight-for-supremacy-over-coal-in-dhanbad-the-area-often-shakes-with-the-echo-of-bullets-and-bomb-blast/">धनबाद

में कोयले को लेकर वर्चस्व की लड़ाई,  अक्सर गोलियों की गूंज व बम के धमाकों से थरथराता है इलाका

तीन अपराधी घर के अंदर घुसे थे

डकैती के इरादे से आए आधा दर्जन अपराधियों में से तीन घर के अंदर घुसे और घर के दूसरे माले पर सोई बुजुर्ग महिला माधुरी देवी को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद घर की अलमारी सहित दूसरे स्थान पर रखे गए गहने, मोबाइल और लैपटॉप सहित करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति ले कर फरार हो गए. इस संबंध में बुजुर्ग महिला माधुरी देवी ने बताया कि वह अपने घर में सोई हुई थी, इसी दौरान तीन की संख्या में अपराधी कमरे में आए और उन्हें उठाकर बांध दिया. अपराधियों ने महिला से पूछा कि घर में गहने और दूसरे कीमती चीज कहां पर रखे हुए हैं जल्दी बताओ, जब महिला ने अपराधियों को कुछ नहीं बताया, तब उनके साथ अपराधियों ने मारपीट की और यह बोला कि नीचे उसके बेटे की हत्या उन्होंने कर दी है, तुम्हारी भी अब हत्या कर देंगे. महिला को डराने धमकाने के बाद अपराधियों ने उनका मुंह भी कपड़े से बांध दिया था. अलमारी की चाबी निकाल कर सभी कीमती गहने और दूसरे सामान बोरे में रख लिया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-10-march-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।10 MAR।।भाजपा बहरूपिया,गारंटी में ना फंसें-चंपाई।।लाइट हाउस का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन।।हजारीबाग में यशवंत करेंगे ‘खेला’।।बिहारःसड़क हादसे में 6 की मौत।। टीएमसी ने जारी की 42 प्रत्याशियों की लिस्ट।।समेत कई अहम खबरें।।

डायल 100 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई

डायल 100 के माध्यम से पुलिस को डकैती की घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद रविवार की सुबह रातू पुलिस मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम से भी जांच करवायी गयी है, लेकिन फिलहाल किसी भी अपराधी का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है. हथियार के बल पर हुई डकैती की इस घटना से पूरा परिवार और आसपास के लोग दहशत में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही