Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः बच्चों के फिजिकल फिटनेस को सुनिश्चित कर रहा रोटरी क्लब

Ranchi: बच्चों के शारीरिक विकास के लिए जरूरी फिजिकल एक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब रांची मिड टाउन ने शानदार पहल की है. अपनी पहल के तहत क्लब द्वारा विभिन्न सरकारी स्कूलों में झूला उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कड़ी में उच्च कृत माध्यमिक विद्यालय नामकुम में क्लब ने एक झूला लगाते हुए उसका उद्घाटन किया. रोटरी के पूर्व जिला अध्यक्ष अजय छाबड़ा ने झूले का उद्घाटन किया. इस अवसर पर छाबड़ा ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तो बच्चों के लिए कभी किसी संसाधन की कोई कमी नहीं होगी. झूले पर खेलने से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत बनेगी. उनकी एरोबिक क्षमता बढ़ेगी. इसे पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/alliance-candidate-mamta-bhuiyan-claims-victory-from-palamu-seat/">पलामू

सीट से गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुइयां की जीत का दावा
रोटरी क्लब रांची मिडटाउन की अध्यक्ष मंजू गंभीर ने क्लब के इस बेहतरीन प्रोजेक्ट के बाबत कहा कि संसाधन के अभाव में सरकारी स्कूलों में बच्चों के शारीरिक फिटनेस पर ज्यादा जोर नहीं रहता है. उन्हें सिर्फ पढ़ाई और मिड डे मील से जोड़कर रखा जाता है. जबकि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए विभिन्न खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों का होना जरूरी है. क्लब ने इस कमी को महसूस किया और अपने सभी सदस्यों की मदद से इस प्रोजेक्ट को शुरू किया है. उन्होंने बताया कि इस साल करीब एक दर्जन स्कूलों में झूले लगाने का लक्ष्य है. जो भी सरकारी स्कूल हमारे से मदद मांगता है, हम उसे अवश्य पूरा करते हैं. जल्द ही अन्य चिन्हित किये गए अन्य स्कूलों में भी झूला लगाकर बच्चों के शारीरिक विकास को प्रशस्त किया जाएगा. पूर्व में क्लब के द्वारा इस विद्यालय में वाटर फिल्टर भी लगाया जा चुका है. इस अवसर पर रोटरी क्लब से भूपेंद्र जग्गी,  दीप्तेश नवल, बी के झा, पूनम छाबड़ा, जोगेश गंभीर आदि और स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद कयामुद्दीन तथा सभी शिक्षक उपस्थित थे. बच्चों ने स्वागत गान गा कर अपनी उभरती कला का परिचय भी दिया. इसे भी पढ़ें- एमपी">https://lagatar.in/mp-cm-mohan-yadav-said-modi-wave-in-the-country-will-win-14-seats-of-jharkhand/">एमपी

के सीएम मोहन यादव ने कहाः देश में मोदी लहर, झारखंड की सभी 14 सीटें जीतेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही