Search

 
 
 

रांची : कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट

 
Ranchi : कांटाटोली फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर ऑटो और ई-रिक्शा का रूट डायवर्ट किया गया है. यह रूट डायवर्ट नौ सितंबर से किया जाएगा.

ऐसी होगी नयी व्यवस्था

  • बिरसा चौक, सुजाता चौक, मुंडा चौक की ओर से कांटाटोली चौक की ओर आने जाने वाले ऑटो रिक्शा का परिचालन बहू बाजार से कांटा टोली चौक की तरफ वर्जित किया गया है. संबंधित मार्ग से आने वाले ऑटो और ई रिक्शा बहुबाजार चौक से कर्बला चौक, मिशन चौक, प्लाजा चौक होकर अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगे.
  • रेडियम चौक, लालपुर चौक की ओर से कांटा टोली चौक होकर बहुबाजार चौक, मुंडा चौक होकर ऑटो और ई रिक्शा अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.
  • कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बिशप स्कूल बहुबाजार के पास पहुंचने की स्थिति में, बिरसा चौक, सुजाता चौक, मुंडा चौक की ओर से कांटाटोली चौक की तरफ आने वाली कार, मोटरसाइकिल बहुबाजार चौक से कर्बला चौक वाले रास्ते पर जाकर संत पॉल स्कूल के सामने से बसरटोली होते विशप स्कूल के पास निकलकर कांटाटोली चौक से आगे जा सकेंगी.
  • कांटाटोली चौक से 50 मीटर दूरी तक किसी प्रकार के वाहनों का पड़ाव वर्जित किया गया है.
इसे भी पढ़ें– आज">https://lagatar.in/today-india-got-freedom-from-yet-another-identity-of-slavery-pm/">आज

भारत ने गुलामी की एक और पहचान से मुक्ति पायी : प्रधानमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही